समंदर में गोते लगा रही थी लड़की, तभी शार्क ने कर दिया हमला, रूह कंपा देने वाला है ये नजारा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला डाइवर पर शार्क अटैक कर देता है। इसे देखने के बाद आप कांप उठेंगे। यूजर्स का कहना है कि लड़की बाल-बाल बच गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला डाइवर पर शार्क ने किया हमला
  • पैरों पर आए गंभीर निशान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Shark Attack On Scuba Diver: समंदर में कितना राज छिपा है, इसका अंदाजा शायद ही कोई लगा पाए। इसकी गहराईयों में कई ऐसे जीव भी हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। इन्हीं में से एक शार्क भी है। यह सब जानते हुए भी रोमांच का आनंद लेने के लिए कई बार लोग समंदर की गहराईयों में चले जाते हैं। रोमांचक अनुभव के लिए यह काफी आनंददायक है। लेकिन कई बार यह खतरनाक साबित हो सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला स्कूबा डाइवर समंदर की गहराईयों में वीडियो बनाने के लिए जाती है। इस दौरान वह शार्क के ग्रुप के पास पहुंचती है और वीडियो बनाना चाहती है। तभी एक शार्क उसके पास आता है और उसके पैरों पर काट लेता है। वीडियो में शार्क के दांत के निशान लड़की के पैरों पर साफ देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करने वाली लड़की का नाम लिलियन टैगलियारी है, जो ब्राजील की एक स्कूबा डाइवर है, जो मालदीव में एंजॉय करने के लिए पहुंची थी।

End of Feed