Viral Video: गुजरात के अमरेली में एक साथ टहलते नजर आए 7 शेर, खूंखार फौज देख वीडियो बनाने की मची होड़

Lion Viral Video: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, भीषण गर्मी के बीच शेरों का से झुंड पानी के लिए भटक रहा था। हालांकि इस क्षेत्र में कहीं भी पानी न मिलने की दशा में जंगल के राजा यानी शेर यहां तक पहुंच गए।

Lion Viral Video: देश के कई हिस्‍सों में इन दिनों गर्मी और चिलचिलाती धूप का प्रकोप बढ़ गया है। धूप को देखते हुए लोगों ने आवश्‍यक एह‍तियात बरतना शुरू भी कर दिया है। ऐसे में कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की दिक्‍कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं, एक वीडियो गुजरात के अमरेली नामक गांव से भी सामने आया। इस वीडियो में गर्मी से परेशान शेरों का एक झुंड बीच सड़क पर एक साथ चलते हुए नजर आ रहा है। ये वीडियो राजुला के पीपावाव बंदरगाह का बताया जा रहा है। जहां पर सात शेरों को एक साथ देखकर लोग हैरान रह गए और उसका वीडियो बनाने लगे।

​गर्मी में टहलते दिखे सात शेर।​

गर्मी में पानी के लिए भटके जंगल के राजा

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, भीषण गर्मी के बीच शेरों का से झुंड पानी के लिए भटक रहा था। हालांकि इस क्षेत्र में कहीं भी पानी न मिलने की दशा में जंगल के राजा यानी शेर यहां तक पहुंच गए। दावा ये भी किया जा रहा है कि, पीपावाव पॉट और उसके आसपास शेरों की संख्या में वृद्धि हुई है। भीषण गर्मी में शेर और अन्य जानवर पीने के पानी के लिए भटकते रहते हैं। ग्रीष्म ऋतु की चिलचिलाती धूप और गर्मी में शेर सुबह और शाम के समय खुले क्षेत्र में घूमते थे। हालांकि सोशल मीडिया पर एक साथ 7 शेरों के समूह का वीडियो वायरल हो गया जिसे देखकर लोग खूब एन्‍जॉय कर रहे हैं।

End of Feed