Viral: स्टेज पर सबके सामने साली ने किया जीजा को किस, देखती रह गई बेचारी दुल्हन, वीडियो मचा रहा धमाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 12:07 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक साली सबके सामने जीजा को किस करते हुए नजर आ रही है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • साली ने सबके सामने जीजा को किस किया
  • वीडियो देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां एक से एक मजेदार चीजें शेयर होती रहती हैं। कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ को देखकर तो लोग सोच में पड़ जाते हैं। इनमें शादियों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। शादी का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक साली ने सबके सामने जीजा के साथ जो किया उसे देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि ये वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Dulha Dulhan Video

साली ने तो महफिल लूट ली, (Photo Credit- Instagram)

ये तो हम सब जानते हैं शादी में मौज-मस्ती ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता है? कई बार दोस्त-यार माहौल बनाते हैं। तो कभी-कभी सालियां महफिल लूट लेती हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं। दोनों के अलावा और भी लोग स्टेज पर मौजूद हैं। दुल्हन की बहनें भी उनके साथ बैठी हैं। सबकुछ सामान्य लगता है, अचानक दुल्हन की एक बहन सबके सामने दूल्हे को किस करने लगती हैं। ये देखकर दुल्हन भी हैरान रह जाती हैं। कुछ लोग तो जमकर ठहाके लगाने लगते हैं। देखें वीडियो...

End of Feed