Viral: हेलमेट पहनकर ठेले पर सब्जी बेचने निकला सब्जीवाला, वीडियो देख दंग रह गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:35 AM IST

Sabji Wale Ka Video: सोशल मीडिया पर एक सब्जी बेचने वाले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हेलमेट पहने हुए नजर आ रहा है। सब्जी बेचने वाले को इस अंदाज में देखकर लोग हैरान हैं।

Sabji Wale Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में एक सब्जीवाले का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, यह कोई आम सब्जीवाला नहीं है बल्कि हेलमेट लगाकर ठेले पर सब्जी बेचता है। इस बात पर हो सकता है आपको भी यकीन ना हो रहा हो, लेकिन वीडियो (Trending Video) देखकर एक पल के लिए जरूर सोच में पड़ जाएंगे।

Sabji Wala

सब्जी बेचने वाले का अनोखा अंदाज

वायरल वीडियो (Sabji Wale Ka Viral Video) में आप देख सकते हैं एक सब्जीवाला हेलमेट पहने हुए ठेला लेकर सड़क पर जा रहा है। तभी रास्ते में एक पुलिसवाला उसे मिल जाता है। पुलिसवाले ने सब्जीवाले को रोककर पूछा कि हेलमेट क्यों पहने हुए हो। इस पर सब्जीवाले ने कहा कि जुर्माने के डर से ऐसा कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती है। सब्जीवाला यहां तक कहता है कि पुलिसवाले बिना हेलमेट के लोगों को रोक रही है। लिहाजा, मैंने ये हेलमेट पहन लिया, जिससे मुझे कोई रोके नहीं। इसके बाद पुलिसवाला उस सब्जीवाले को समझाता है कि हेलमेट केवल टू व्हीलर वालों के लिए जरूर है। आप केवल सड़क किनारे सही से चलें। पुलिसवाले ने खुद ही इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

End of Feed