Video: समंदर किनारे रोमांस कर रहा था कपल, अचानक आई पानी लहरों में बह गई लड़की, वीडियो देख रूह कांप जाएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें समंदर किनारे एक कपल को रोमांस करते दिखाया गया है। जिसके बाद विशाल लहरों में लड़की बह जाती है।

Viral Video: रूस के सोची में एक लड़की का विशाल लहरों में बहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों की रूह तक कांप गई है। दावा है कि, ये घटना उस वक्‍त घटित हुई जब 20 वर्षीय लड़की समंदर किनारे अपने ब्‍वॉयफ्रेंड संग रोमांस कर रही थी। हालांकि टाइम्‍स नाउ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की शुरुआत में कपल को बीच पर टहलते हुए और एक-दूसरे को गले लगाते और चूमते हुए दिखाया गया है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है आप देखेंगे कि, कई लहरें आती हैं हालांकि उस बीच से कपल बचकर निकलने में कामयाब हो जाता है। मगर तभी एक विशाल लहर आती है और लड़की को बहाकर ले जाती है जबकि लड़का अपनी जान बचाने के लिए भागता है और खुद को बचाता है। वीडियो के अंत में शख्‍स को अपनी गर्लफ्रेंड की तलाश करते हुए देखा जा सकता है।

समंदर किनारे हादसा।

एक्‍स पर शेयर किया गया वीडियो

इस भयावह वीडियसे को सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर कॉलिन रग्ग नामक यूजर ने शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बताया कि बचावकर्मी तीन दिनों से महिला की तलाश कर रहे थे, लेकिन बिना किसी नतीजे के वापस लौट आए। उन्होंने आगे बताया कि दक्षिणी क्षेत्रीय खोज और बचाव ब्रिगेड ने अपने खोज अभियान को 'रिवेरा बीच से मामायका माइक्रोडिस्ट्रिक्ट तक' बढ़ा दिया था।

End of Feed