Viral Video: लड़की को अजगर पालना पड़ गया महंगा, किया ऐसा हमला कि जिंदगीभर रहेगा खौफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 06:48 PM IST

Python Attack Video: मालकिन अजगर को कांच के बॉक्स से बाहर निकालने जाती है। पहले अजगर धीरे-धीरे बाहर आता है, लेकिन फिर अचानक अपने मालकिन के हाथ पर हमला बोल देता है। वह सबसे पहले मालकिन के हाथों पर काटता है और फिर उसके हाथ को अपने शरीर जकड़ लेता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने घर में पाल रखा था अजगर
  • अजगर ने महिला पर कसा शिकंजा
  • मालकिन को नोचकर कर दिया घायल

Python Attack Video: धरती पर कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अजगर पालना पसंद होता है। अजगर इस दुनिया के कुछ खतरनाक जीवों में से एक है। यह कब जानलेवा हो जाए, किसी को नहीं पता। कई बार तो यह अपने मालिक पर भी हमला कर देता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप कांप जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पालतू अजगर अपनी मालकिन पर हमला कर देता है। यह हमला इतना खतरनाक होता है कि वह अपनी मालकिन को काटकर उनके खून भी निकाल लेता है।

girl

अजगर का हमला

पालतू अजगर ने दिया बड़ा दर्द

End of Feed