मुंबई की इस स्‍केटर की फैन हुईं प्रियंका चोपड़ा, टैलेंट के आगे प्रोफेशनल्‍स भी भरते हैं पानी, यकीन न हो तो देखें VIDEO

Viral Video: इंडिया कल्चरल हब ने बताया कि, 'व्यक्तिगत कठिनाइयां अक्सर व्यक्तियों को उल्लेखनीय एथलीटों में आकार देती हैं, जो कम उम्र में उनमें जिम्मेदारी और परिपक्वता की भावना पैदा करती हैं।'

Viral Video: अपने अंदर प्रतिभा का भंडार समेटे लोगों को सोशल मीडिया मंचों पर एक अलग पहचान मिल रही है। हालांकि, इस श्रृंखला में कई लोगों की कहानी बेहद रोचक होने के साथ प्रेरणादायक भी होती है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इसी एक कहानी के मुख्‍य किरदार की फैन हो गई हैं। दरअसल, हाल ही में मुंबई की एक 21 वर्षीय युवती का वीडियो वायरल हुआ था जो कि अपनी स्केटिंग और स्नोबोर्डिंग कौशल से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। इंडिया कल्चरल हब के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस युवती का वीडियो पोस्‍ट किया गया था। एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस युवती की कहानी से इतनी प्रेरित हुईं कि उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो को फिर से पोस्ट किया और युवा एथलीट की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, 'वाह! आप जो कर रही हैं, वही करती रहें। कमाल है।

मुंबई की स्‍केटर का वीडियो वायरल।

गौरतलब है कि, इंडिया कल्चरल हब ने वीडियो के कैप्शन में उनकी यात्रा का विवरण शेयर किया। बताया गया कि, 'व्यक्तिगत कठिनाइयां अक्सर व्यक्तियों को उल्लेखनीय एथलीटों में आकार देती हैं, जो कम उम्र में उनमें जिम्मेदारी और परिपक्वता की भावना पैदा करती हैं। नवी मुंबई (महाराष्ट्र) की 23 वर्षीय उर्मिला पाबले (@ursk8kid) इसकी एक मिसाल हैं। जब वह 5वीं कक्षा में थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था। उर्मिला और उनके भाई का पालन-पोषण एक अकेली माँ ने किया, जो हालाँकि अच्छी तरह से शिक्षित नहीं थीं, लेकिन हमेशा अपनी बेटी के सपनों में विश्वास करती थीं। पिछले कुछ वर्षों में उर्मिला ने स्केटबोर्डिंग में अपने लिए एक जगह बनाई है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अब उन्होंने स्नोबोर्डिंग में एक प्रेरणादायक शुरुआत की है और गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 में कांस्य पदक हासिल किया है। हालांकि उन्होंने इस साल 17 फरवरी को ही इस खेल के लिए प्रशिक्षण शुरू किया है। उर्मिला उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और 36वें राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक जीता है और यूएई के शारजाह में विश्व स्केटबोर्डिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जो ओलंपिक क्वालीफायर के रूप में काम करता है।'

End of Feed
Latest News

Sonam Wangchuk: आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं सोनम वांगचुक? राजघाट में बापू को करेंगे नमन, फिर लौटे सकते हैं लद्दाख

CWG 2026: पाकिस्तानी मुक्केबाज रहमान के खिलाफ धुरंधर बने भारत के जादूमणि सिंह, मात देकर की प्री-क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

देशभर में मानसून की मार! हिमाचल में 135 सड़कें बंद, ओडिशा में हाई अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के बीच सेना बनी जीवनरक्षक

NEET Protest: छात्र प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सुनेगी दलीलें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान