Video: बाढ़ जैसे हालात के बीच जयपुर एयरपोर्ट में पायलट ने इस अंदाज में मारी एंट्री, वीडियो पर होने लगी चर्चा

Jaipur Airport Rain Video: 1 अगस्त को शेयर किए गए जयपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट के इस वीडियो को अब तक 7,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। इस क्लिप को कई लाइक और कमेंट भी मिले हैं। वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह से प्रतिक्रिया दी।

Jaipur Airport Rain Video: दिल्‍ली-NCR की तरह जयपुर के भी कई हिस्‍सों में भी तेज बारिश हो रही है। हाल ही में जयपुर एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हुआ जिसमें एयरपोर्ट के अंदर जलभराव से उपजे हालात को दिखाया गया है। इस जलभराव में कई लोग फंसे हुए थे, मगर सबसे ज्‍यादा चर्चा एक पायरल की हुई जिसने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JIA) के अंदर जाने के लिए लगेज ट्रॉली का सहारा लिया। क्लिप में दिखाया गया है कि कैसे पायलट को ट्रॉली की मदद से पानी से भरे रास्ते को पार करना पड़ा। एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यहां पायलट विमान में चढ़ने से पहले ही उड़ान भर लेते हैं... उड़ान भरने के लिए ट्रॉली ही काफी है।'

जयपुर एयरपोर्ट पर ट्रॉली पर आता पायलट।

वीडियो में आपको एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर पानी भरा हुआ दिखाई देगा। जब पायलट अंदर जाने का प्रयास करता है तो उसका पानी के बीच में से होते हुए जाना पड़ता इसलिए वो एक ट्रॉली पर चढ़ जाता है जिसे एयरपोर्ट का एक कर्मचारी धक्का दे रहा होता है। हालांकि इस दौरान भी उसे कई तरह की दुश्‍वारियों का सामना करना पड़ता है। इन सबके बावजूद अंत में पायलट सकुशल बिना भीगे और आराम से एयरपोर्ट के अंदर पहुंच जाता है।

End of Feed