Viral Video: OMG! शादी में बना ‘पेट्रोल पंप’, मेहमानों ने ऐसे भरा जूस

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो (Shadi Ka Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल पंप थीम पर बना ड्रिंक स्टेशन लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस अनोखे काउंटर पर मेहमान नोजल से खुद जूस और कोल्ड ड्रिंक भरते नजर आते हैं।

Wedding Viral Video: आजकल शादियां और पार्टियां सिर्फ एक औपचारिकता नहीं रह गई हैं, बल्कि लोगों के लिए खास और यादगार अनुभव बन गई हैं। लोग हमेशा पारंपरिक तरीकों से हटकर कुछ नया और क्रिएटिव करने की कोशिश करते हैं, ताकि उनका आयोजन दूसरों की तुलना में सबसे अलग नजर आए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल (shadi ka viral video) हो रहा है, जिसमें एक बेहद अनोखा ड्रिंक स्टेशन बनाया गया है। इस ड्रिंक काउंटर की सबसे खास बात यह है कि इसका डिजाइन बिल्कुल पेट्रोल पंप की मशीन जैसा रखा गया है।

petrol pump theme wedding

Viral: पेट्रोल पंप जैसे ड्रिंक काउंटर ने लूटी महफिल (Instagram/@ajayupadhyay5837)

पेट्रोल की जगह भरे थे जूस और कोल्ड ड्रिंक

देखने में यह इतना असली लगता है कि पहली नजर में कोई भी इसे सच में पेट्रोल पंप समझ सकता है। इस खास सेटअप में पेट्रोल पंप की तरह नोजल भी लगाया गया है, लेकिन इसमें पेट्रोल की जगह जूस और कोल्ड ड्रिंक भरी जाती है। मेहमान खुद नोजल उठाकर अपने गिलास में ड्रिंक भरते हैं, ठीक वैसे ही जैसे पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल (petrol pump theme wedding) डाला जाता है। यही अनोखा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमान इस क्रिएटिव आइडिया को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

End of Feed