Video: पासपोर्ट ऑफिस के शॉर्ट्स पहने व्यक्ति को सिक्‍योरिटी गार्ड ने नहीं दिया प्रवेश, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral Video: एक्‍स यूजर विनीत ने बताया कि, 'गार्ड द्वारा रोके जाने के बाद 2 मिनट तक बहस हुई फिर युवक के पिता अंदर गए और पासपोर्ट अधिकारी से एक बार की छूट के लिए अनुरोध किया। उन्होंने दावा किया कि वे पासपोर्ट कार्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करके आए हैं।'

Viral Video: एक स्टार्टअप संस्थापक ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज दावा किया जो इस समय इंटरनेट पर बहस का एक मुद्दा बन चुका है। उन्‍होंने बताया कि, एक युवक को हाल ही में भारत में एक पासपोर्ट कार्यालय में उसके पहनावे के कारण प्रवेश से रोक दिया गया। एक्स पर विनीत नामक यूजर ने बताया कि, 'मैं पासपोर्ट कार्यालय के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे था, तभी एक सुरक्षा गार्ड ने युवक को उसके कपड़ों के कारण बिल्डिंग में एंट्री से रोक दिया। युवक ने शॉर्ट्स और चप्पल पहन रखी थी। जब गार्ड ने उस व्यक्ति से कहा कि शॉर्ट्स पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं है, तो युवक ने नियम के तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा, हम अपने कॉर्पोरेट कार्यालयों में इसी तरह जाते हैं। आप सरकारी कार्यालय में क्यों नहीं जाने देते?' अब इस मुद्दे पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ यूजर्स गार्ड से असहमत थे, वहीं अन्य लोगों का मानना था कि युवक को नियमों का पालन करना चाहिए था।

शख्‍स को एयरपोर्ट ऑफिस में नहीं मिली एंट्री। (@DealsDhamaka/X)

एक्‍स यूजर विनीत ने बताया कि, 'गार्ड द्वारा रोके जाने के बाद 2 मिनट तक बहस हुई फिर युवक के पिता अंदर गए और पासपोर्ट अधिकारी से एक बार की छूट के लिए अनुरोध किया। उन्होंने दावा किया कि वे पासपोर्ट कार्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करके आए हैं। युवक को कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।' दावे के मुताबिक सुरक्षा गार्ड ने स्टार्टअप संस्थापक के साथ चर्चा की। उन्‍होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी ने मुझसे कहा - 'कुछ लोग हमारे काम और हमारे कार्यालयों को महत्व नहीं देते। रात के कपड़े पहनकर कौन कार्यालय आता है? अंदर महिलाएं, बुजुर्ग हैं - क्या होगा अगर वे असहज महसूस करते हैं? पूरी पीढ़ी बिगड़ रही है और उनके माता-पिता एक शब्द भी नहीं कहते हैं।'

End of Feed