Viral Video: 100 रुपये में मिला बस इतना पेट्रोल! पाकिस्तान में आसमान छूते दाम, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

Pakistan Petrol Price Hike: अमेरिका-ईरान तनाव के कारण वैश्विक तेल कीमतें बढ़ गई हैं, जिसका असर पाकिस्तान में ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहां पेट्रोल ₹458-463 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। एक वायरल वीडियो में व्लॉगर ने ₹100 में सिर्फ 0.21 लीटर पेट्रोल दिखाकर महंगाई की सच्चाई सामने रखी है।

Fuel crisis Pakistan: अमेरिका और ईरान के तनाव (iran israel america yudhh) का असर दुनिया भर में तेल की कीमतों पर पड़ा है। कई देशों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है, लेकिन पाकिस्तान में हालात ज्यादा खराब हैं। वहां पेट्रोल की कीमत करीब 458 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई, जिससे आम लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। एक पाकिस्तानी व्लॉगर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने देश में बढ़ती ईंधन की कीमतों की जमीनी हकीकत दिखाई है। वह एक स्थानीय पेट्रोल पंप पर जाता है और बताता है कि वहां पेट्रोल की कीमत लगभग ₹463 प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है।

iran israel america yudhh

व्लॉगर ने दिखाया पाकिस्तान का असली हाल (Photo: Instagram/unfilteredtathya)

100 रुपये में केवल 0.21 लीटर पेट्रोल

स्थिति को समझाने के लिए व्लॉगर अपने बाइक में सिर्फ ₹100 का पेट्रोल भरवाता है। हैरानी की बात यह है कि इतने पैसों में उसे केवल 0.21 लीटर पेट्रोल ही मिलता है। यह देखकर लोग चौंक गए और समझ सकते हैं कि आम लोगों के लिए रोजमर्रा की यात्रा कितनी महंगी होती जा रही है।

End of Feed