Ajab Gajab: पानी में लाल मिर्च डालकर क्यों नहा रहे हैं लोग, सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब ट्रेंड हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग पानी में ढेर सारी लाल मिर्च डालकर आराम से नहाते हुए नजर आ रहे हैं। यह नजारा देखकर ज्यादातर लोग हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ट्रेंड चल पड़ता है। आइस बाथ से लेकर कई वायरल चैलेंज अब तक ट्रेंड का हिस्सा रह चुके हैं। हाल में इन दिनों एक अजीबो-गरीब ट्रेंड सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है जिसका वीडियो भी सामने आया है। वायरल हो रहा यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग पानी से भरे पूल में लाल मिर्च डालकर बड़े ही आराम से नहा रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही लोगों के मन में बस एक ही सवाल है कि ये लोग भला ऐसा क्यों कर रहे हैं, क्या इन्हें कोई समस्या नहीं हो रही?

लाल मिर्च से भरे फूल में नहाते दिखा शख्स

लाल मिर्च से भरे फूल में नहाते दिखा शख्स (Instagram/@counting.countries)

End of Feed