भारतीय शादियों में हर्ष फायरिंग एक परंपरा बन चुकी है। अपना रसूख दिखाने के लिए लोग अक्सर शादियों पर हर्ष फायरिंग करते हैं लेकिन कई बार शादियों में होने वाले हर्ष फायरिंग की वजह से जान-माल का भी नुकसान हो जाता है। हाल में हर्ष फायरिंग का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शादी में आए एक अंकल ने हर्ष फायरिंग करते हुए ऊपर उड़ रहे एक ड्रोन का मार गिराया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अंकल ने हर्ष फायरिंग के दौरान उड़ते ड्रोन को बनाया निशाना (Instagram/@viral_dose.24hrs)
ये भी पढ़ें:
अंकल ने ऊपर उड़ रहे ड्रोन को ही मार गिराया
वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकल शादी के स्टेज पर चढ़कर हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। पास में ही दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं। शादी के इस खुशी के पल को फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। ऊपर एक ड्रोन भी इस लम्हें को एरियल व्यू से शूट कर रहा था। तभी हाथ में बंदूक लिए एक अंकल ने उस ड्रोन पर गोली चला दी। जिससे ड्रोन आसमान में ही टूटकर चकनाचूर हो गया। ड्रोन पर इस तरह से गोली चलते देख कैमरामैन उन पर भड़क जाता है और उन्हें बोलने लगता है।चचा की इस हरकत पर भड़के लोग
सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर इस हर्ष फायरिंग का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट @viral_dose.24hrs नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और 21 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शादी में रोमांस सीन को चचा ने एक्शन सीन में बदल डाला।" दूसरे ने लिखा, "कैमरामैन की मेहनत गई पानी में।" तीसरे ने लिखा, "चाचा अभी वॉर जोन से बाहर नहीं निकले हैं। ऑपरेशन सिंदूर का फितूर अभी तक सिर चढ़ा हुआ है।" इसके साथ ही कुछ लोग इस वाकये को गंभीरता से भी ले रहे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि शादियों में हर्ष फायरिंग पर रोक लगनी चाहिए। इस केस में ड्रोन गया लेकिन सोचिए अगर किसी इंसान को लग जाती तो? हर्ष फायरिंग मजाक नहीं है। इससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है, महंगी चीजों का नुकसान होता है और कई बार बड़े हादसे भी हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
