हमारे देश भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की भावना है। जिसे लोग हर चीज से ऊपर रखते हैं। यहां गली-गली में आपको क्रिकेट खेलते हुए बच्चे दिख जाएंगे। इन्हीं गलियों से निकलकर कई बच्चों ने क्रिकेट की दुनिया में एक अच्छा मुकाम बनाया है। हाल में एक ऐसे ही छोटे से क्रिकेटर का वीडियो (Video) इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्टंप से भी छोटा एक बच्चा नेट पर बैटिंग प्रैक्टिस कर रहा है। बच्चा देखने में तो विकेट से भी छोटा है लेकिन वह शॉट इतने बड़े-बड़े लगा रहा है कि सामने खड़ा बॉलर भी उसके पांव छूने को मजबूर हो गया।
बैटिंग करता छोटा बच्चा (X/@TaraGreenz)
ये भी पढ़ें:
इस छोटे बच्चे की बैटिंग से इम्प्रेस हुई सोशल मीडिया की जनता
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक नन्हा सा बच्चा बैटिंग कर रहा है। उसके सामने एक 20-22 साल का युवक तेज गेंदबाजी कर रहा है। ऐसे में वह छोटा सा बच्चा अपना छोटा सा बैट लिए डटकर खड़ा है और जैसे ही गेंद उसके बल्ले के रेंज में आती है वैसे ही वह एक जोरदार शॉट लगाता है। जिससे बॉल बहुत दूर जाकर गिरता है। बच्चे की इतनी तगड़ी बैटिंग देखकर वह बॉलर बच्चे की बैटिंग से इस कदर प्रभावित होता है कि वह अपने हाथ जोड़ लेता है और वह उसके पास आकर उसके पैर छूने लगता है।
वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @TaraGreenz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह बच्चा अभी मात्र 4 साल का है। वीडियो को देखने के बाद तमाम लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस बच्चे की बैटिंग देखकर राजस्थान रॉयल्स की टीम उसे कई बार कॉल कर चुकी है।" दूसरे ने लिखा, "वैभव सूर्यवंशी के बाद इस बच्चे को टीम में लेने की कोशिश कर रही है राजस्थान रॉयल्स की टीम।" ऐसे ही तमाम लोगों ने इस वायरल वीडियो पर कमेंट किया और कई लोगों ने तो इस बच्चे की तुलना वेभव सूर्यवंशी से कर डाली।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
