Viral Video: खुद को अकेली महसूस कर रही थी रूस घूमने गई लड़की, अगले ही पल जो हुए उसने पूरा दिन ही बना दिया

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो रूस घूमने गई थी। लड़की खुद को वहां पर अकेला महसूस कर रही थी, तभी आगे जो हुआ उसने उसके चेहरे पर खुशियां ला दी।

अगर आप वदेश घूमने गए हों तो वहां के लोगों के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ा समय तो लगता ही साथ ही शुरुआत में अच्छी खासी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। अनजान चेहरों के बीच इंसान अकेला पड़ जाता है। भले ही वह देश या शहर कितना भी अच्चआ क्यों ना हो। ऐसे में अगर वहां पर उन अनजान लोगों की भीड़ में भी आपको अगर आपके अपने देश या शहर का कोई बंदा मिल जाए तो सब सेट हो जाता है। वहीं जगह जो अब तक आपको बोर कर रही थी, अब वह अच्छी लगने लगेगी। कुछ इसी अनुभव से गुजर रही तुर्किए की एक लड़की का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Viral Video Of Turkish Girl

तुर्की की लड़की गई थी रूस घूमने (X/@M0SC0W0)

रूस घूमने गई लड़की खुद को कर रही थी अकेला महसूस

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बहुत ही प्यारी सी लड़की जो कि तुर्की की रहने वाली थी। वह घूमने के लिए रूस गई हुई है। उसने अपने यूट्यूब पर वीडियो बनाते हुए अपने सब्सक्राइबर्स को बताया कि वह रूस में बहुत मजे कर रही है, लेकिन अंदर ही अंदर वह खुद को अकेली महसूस कर रही थी। उसे अपने घर की याद सता रही थी। वह हजारों लोगों की भीड़ में भी खुद को अकेली और उदास महसूस कर रही थी।

End of Feed