सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो (Video) आए दिन देखने को मिलते हैं। हाल में जो वीडियो देखने को मिला उसे देख लोगों की हंसी रुकने का नाम तक नहीं ले रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पहाड़ी रास्ते से जा रहे स्कूटी सवार के साथ जो हुआ, भगवान करे वह किसी के साथ ना हो। वैसे तो स्कूटी सवार इस रास्ते पर हादसे का शिकार हुआ था, मगर इस हादसे को देखने के बाद आपको दुख कम होगा और हंसी ज्यादा आएगी।
पहाड़ से लुढञकते हुए नीचे आया शख्स (X/@ifOnlyKantala)
बीच सफर में स्कूटी ने छोड़ दिया साथ
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार बहुत ही मजे से पहाड़ी रास्तों का आनंद लेते हुए बिल्कुल तेज रफ्तार में आगे अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहा था। वह पहाड़ी रास्ते के मोड़ पर स्कूटी को ऐसे घुमाते हुए आगे बढ़ रहा था जैसे उसकी स्कूटी पहाड़ चढ़ ही जाएगी। वीडियो (Video) में देख रहा है कि पहाड़ की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि एक वक्त पहाड़ी रास्ते पर चढ़ते-चढ़ते स्कूटी का दम फुलने लगता है और वह आगे बढ़ने से इनकार कर देती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
ढलान से लुढ़कते हुए नीचे गिरा शख्स
शख्स इसके बावजूद भी स्कूटी को एक्सलेरेट कर आगे बढ़ाना चाहता था लेकिन स्कूटी ने अंत में अपनी दम तोड़ दिया और वह वहीं पर ढेर हो गई। स्कूटी के ढेर होते ही शख्स स्कूटी से गिर पड़ता है और वह जिस पहाड़ी रास्ते पर चढ़ते हुए आगे बढ़ रहा था। अब वह उसी रास्ते से लुढ़कते हुए नीचे चला आया। बेचारे शख्स का सारा सामान भी रास्ते में बिखर जाता है और स्कूटी भी धोखा दे जाती है। जैसे-तैसे वह खुद को संभालते हुए उस पहाड़ी रास्ते पर अपना बैलेंस बनाता है और एक जगह जाकर ठहर जाता है।
वीडियो पर कुछ ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया
इस मजेदार वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स @ifOnlyKantala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और 77 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस वीडियो को देखने के बाद तो पहाड़ी रास्तों पर जाने की मेरी हिम्मत भी नहीं होगी।" दूसरे ने लिखा, "भाई, ये तो किसी बुरे सपने जैसा लग रहा है।" तीसरे ने लिखा, "इन रास्तों पर चलने के लिए स्कूटी नहीं बनी है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
