भारत की आखिरी जगह जहां दिखती है सरस्वती नदी, फिर हो जाती है गायब, Viral Video में दिखा यह अनोखा नजारा

सोशल मीडिया पर सरस्वती नदी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह कुछ दूर बहने के बाद जमीन के अंदर यानी पाताल में समा जा रही हैं।

हमारे देश भारत में कई अद्भुत नजारें देखने को मिलते हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। कई अनोखी चीजें तो ऐसी भी होती हैं, जिनका धार्मिक महत्व भी काफी होता है और यह लोगों की आस्था से भी जुड़ा होता है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही अद्भुत नजारे का वीडियो (Video) इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

saraswati river in mana village uttarakhand viral video

पवित्र सरस्वती नदी का अद्भुत नजारा (Instagram/@TimesNow_Trending)

वह जगह जहां विलुप्त हो जाती है सरस्वती नदी

यह वायरल वीडियो (Viral Video) सरस्वती नदी का बताया जा रहा है। जो भारत के सबसे आखिरी गांव में बहती दिखती है और यहां के बाद से वह जमीन के अंदर यानी पताल में समा जाती है। जी हां! इस गांव का नाम माणा है, जो बद्रीनाथ के पास स्थित है। इस गांव को भारत का आखिरी गांव भी कहते हैं और यहीं वह अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। जहां पर पवित्र सरस्वती नदी का दर्शन होता है। इसी जगह पर थोड़ी दूर यह नदी बहने के बाद ही वापस जमीन में समा जाती है।

End of Feed