Viral Video: चट्टान पर बैठा था, अचानक आई लहर और देखते ही देखते समंदर में समा गया युवक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स समुद्र के बीच खड़े चट्टान पर बैठा था, तभी अचानक आई तेज लहरें उसे अपने साथ बहा ले गई।

गोवा के बागा बीच देश-विदेश के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। हर साल लाखों लोग यहां समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने और छुट्टियां बिताने आते हैं। लेकिन हाल ही में यहां हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जिसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Goa Baga beach incident viral video

लहरों के साथ बह गया चट्टान पर बैठा युवक (X/@HeyKisu)

समुद्र किनारे की एक गलती पड़ गई भारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि समुद्र किनारे चट्टान पर बैठा एक युवक अचानक आई तेज लहर की चपेट में आ जाता है। समुद्र में गिरने के बाद युवक कुछ समय तक बाहर निकलने की कोशिश करता रहा लेकिन उफनती लहरों ने उसे मौका नहीं दिया। देखते ही देखते वह लोगों की नजरों से ओझल हो गया और समन्दर की गोद में समा गया।

End of Feed