कोरिया में भी RCB का जलवा! जर्सी पाकर खुश हुई कोरियन गर्ल, Viral Video देख आप भी झूम उठेंगे

IPL का खुमार ना सिर्फ भारत के लोगों पर दिख रहा बल्कि दूर देशों के लोगों में भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video: क्रिकेट सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में लोगों के दिलों में बसता है। इसका एक शानदार उदाहरण हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में देखने को मिला। जब एक कोरियन गर्ल को RCB की जर्सी मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया।

Viral Video of Korean Girl unboxes RCB jersey

RCB की जर्सी पाकर खुश हुई कोरियन गर्ल (Instagram/@sausabe)

लड़की को मिली RCB की जर्सी

इस वीडियो (Video) में दिखने वाली कोरियन लड़की का नाम मिशेल है। जिसने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sausabe से शेयर किया है। वायरल वीडियो में वह अपनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जर्सी को अनबॉक्स करते हुए नजर आ रही है। जैसे ही लड़की ने उस पैकेज को अपने हाथ में लिया, उसके चेहरे पर खुशी की चमक साफ दिखाई दे रही थी। वह जर्सी खोलने से पहले ही काफी एक्साइटेड नजर आ रही है।

End of Feed