देखा है कभी ऐसा ड्राइवर, मारी ऐसी ब्रेक, लोग बोले- भाई तो 'हैवी ड्राइवर' निकला

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 29, 2023, 12:36 PM IST

इस वीडियो में अचानक से एक कार आ जाती है, जिसके बाद तेज रफ्तार में आ रहे स्कूटर का ड्राइवर कुछ इस तरह गाड़ी घुमाकर रोकता है, जिसे देखने के बाद आपकी खुली की खुली रह जाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने की खतरनाक ड्राइविंग
  • कार के सामने मारी जबरदस्त ब्रेक
  • काफी मजेदार है ये वीडियो

Superb Skilled Driving Viral Video: बाइक चलाना तो सभी लोग जानते हैं लेकिन सही से ड्राइविंग करना ही एक अच्छा ड्राइवर कहलाता है। कहा जाता है कि आप गाड़ी कितना भी तेज चला लीजिए लेकिन अगर आपमें उसे रोकने की कैपेसिटी नहीं है तो आप एक अच्छे ड्राइवर नहीं है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद शख्स की ड्राइविंग देख आप एकदम सन्न रह जाएंगे।

Viral_Video (56)

हैवी ड्राइवर की हैवी ड्राइविंग का वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में गली से एक कार निकलती है और वहीं रुक जाती है। तभी मेन रोड पर काफी तेजी से एक स्कूटर आ रही होती है, जिसका ड्राइवर कार के पास पहुंचते ही कुछ इस कदर ब्रेक मारकर अपनी गाड़ी को रोकता है, जिसे देखने के बाद आपकी हवा टाइट हो जाएगी, आपकी निगाह वीडियो पर जम जाएगी। दरअसल, कार के पहुंचते ही स्कूटर का ड्राइवर पहले तो 360 डिग्री कट मारता है और फिर तुरंत गाड़ी खड़ी कर देता है। इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद आप इन भाई साहब के ड्राइविंग के फैन हो जाएंगे।

End of Feed