वायरल न्यूज़

एक तो धांसू देसी जुगाड़, ऊपर से अनोखे अंदाज में पलटा ट्रक, वीडियो देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 29, 2023, 01:20 PM IST

Truck Accident Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक खड़े-खड़े पलट गया। इस नजारे को देखने के बाद लोगों की आंखें 'चौंधिया' गई। हालांकि, कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

ओ भाई क्या नजारा है (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • खड़े-खड़े अचानक पलट गया ट्रक
  • नजारा देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया
  • वीडियो पर लोग जमकर ले रहे मजे

Truck Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको ऐसे-ऐसे वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर कई बार रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Viral Video) को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक ट्रक अनोखे अंदाज में पलट गया। नजारा ऐसा था जिसपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो गया। आलम ये है कि इस वीडियो (Jugaad Video) को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं। यकीन मानिए इस वीडियो को देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर दंग रह जाएंगे।

आजकल चीजों को आसान बनाने के लिए लोग जुगाड़ का काफी इस्तेमाल करते हैं। कुछ जुगाड़ तो इतने धांसू होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। लेकिन, कई बार अजीबोगरीब जुगाड़ के चक्कर में घटनाएं भी घट जाती हैं। जिसका वीडियो (Accident Video) सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक साथ ज्यादा सामान ले जाने के लिए ट्रक के ऊपर धांसू देसी जुगाड़ भिड़ाया गया है। पहले तो लोगों लगा कि ये जुगाड़ सुपरहिट है। लेकिन, कुछ ही पल ऐसी घटना घटती है, जिसे देखकर सभी भौचक्के रह जाते हैं। क्योंकि, जिस तरह ट्रक पलटा उसने सबको हैरान कर दिया। तो आप भी दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

जुगाड़ के चक्कर में बिगड़ गया खेल

वीडियो देखकर जरूर आप सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि जुगाड़ के चक्कर में बड़ा खेल हो गया। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'civilengineeriing' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि जुगाड़ के चक्कर में खेल हो गया। वहीं, कुछ लोग वीडियो पर मजे लेते हुए फनी इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article