Video: 'नहीं! मैं यह नहीं मानता, कोई कह दो कि ये झूठ है', जहां बड़े लोग भी जाते हैं डर, वहां बच्ची ने दिखाया गजब का कॉन्फिडेंस

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी सी बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल, बच्ची ने वो कर दिखाया, जो बड़े-बड़े लोग भी नहीं कर पाते हैं।

आमतौर पर लोग इंजेक्शन के डर से कोसों दूर भागते हैं। अगर कोई बीमार पड़ता है तो वह इंजेक्शन लगवाने के बजाय दवाइयां लेने पर ज्यादा जोर देता है। वजह सिर्फ ये है कि ऐसे लोगों को इंजेक्शन से काफी डर लगता है। अगर किसी कारण वश उन्हें इंजेक्शन लगता भी है तो उनका डर उन पर इतना हावी हो जाता है कि वे इंजेक्शन के दौरान कई तरह के मुंह बनाने लगते हैं, कई लोग तो रोने भी लगते हैं। बच्चे तो बच्चे लेकिन आलम ये है कि इंजेक्शन का खौफ बड़ों-बड़ों को भी डर के मारे हिलाकर रख देता है।

End of Feed