Viral Video: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपने अनोखे टैलेंट से पूरी दुनिया को हैरान कर देते हैं। कोई सबसे तेज दौड़ता है, कोई सबसे ऊंची छलांग लगाता है, तो कोई ऐसा कारनामा कर देता है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड एक शख्स ने बनाकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। इस शख्स का नाम एरिक बुकर (Eric Booker) है और वह अमेरिका का रहने वाला है।
29.64 सेकेंड में 4 लीटर सोडा पीने का अनोखा रिकॉर्ड (Image credit- Instagram/@GWR, AI Generated Image)
29 सेकंड में 4 लीटर सोडा खत्म
दरअसल, एरिक बुकर ने सिर्फ 29.64 सेकंड में 4 लीटर सोडा पीकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) अपने नाम कर लिया। इतनी बड़ी मात्रा में सोडा को आधे मिनट से भी कम समय में खत्म करना किसी आम इंसान के लिए लगभग नामुमकिन है। इस रिकॉर्ड के दौरान एरिक के सामने चार लीटर सोडा रखा गया। जैसे ही समय शुरू हुआ, उन्होंने बिना रुके तेजी से सोडा पीना शुरू कर दिया। कुछ ही सेकंड में पूरा सोडा खत्म हो गया और उन्होंने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
शख्स ने पहले भी बनाए हैं इस तरह के रिकॉर्ड
एरिक बुकर इससे पहले भी खाने-पीने से जुड़े कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्हें ऐसे चैलेंज पूरे करने में काफी अनुभव है। हालांकि यह रिकॉर्ड जितना दिलचस्प लगता है, उतना ही कठिन भी है। एरिक का यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।
इतनी तेजी से सोडा पी गया शख्स कि दुनिया रह गई हैरान
इस वीडियो (Video) को देखने के बाद सोडा पीने की उनकी स्पीड की खूब तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग मजाक में लिख रहे हैं कि "इतना सोडा देखकर तो हमारी सांस ही फूल जाए।" गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हर साल ऐसे कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज होते हैं, लेकिन एरिक बुकर का यह कारनामा सबसे अलग माना जा रहा है। सिर्फ 29.64 सेकंड में 4 लीटर सोडा खत्म करना वाकई लोगों के लिए किसी हैरानी से कम नहीं है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
