Viral Video: आंख पर पट्टी और खचाखच चलती छुरी, शख्स ने आंखें बंदकर खीरा काट बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आंखों पर पट्टी बांधकर क्या आप सब्जी या फल काट सकते हैं। हालांकि यह आम लोगों के लिए नामुमकीन है लेकिन एक शख्स ने इस नामुमकिन काम को भी मुमकिन बना दिया है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा और हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी आंखों पर काले रंग की पट्टी बांधकर बिल्कुल तेज रफ्तार से खीरा काट रहा है। वीडियो में जिस तरह से शख्स खीरे को काट रहा है, वह देख हर कोई हैरान है। बिना देखे बिजली की रफ्तार से चाकू चलाते हुए खीरे को काटना कोई आसान काम नहीं है। इसमें हाथ के उंगिलियों के कटने का खतरा भी बहुत है। फिर भी उस शख्स को इस चीज की इतना अभ्यास है कि वह आंख बंद करके भी काफी तेजी से खीरा काट ले रहा है।

Viral Video of blindfold cucumber slicing Guinness world record by wallace wong six pack chef

शख्स ने बनाया आंखों पर पट्टी बांधकर खीरा काटने का रिकॉर्ड (Instagram/@GWR)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

खीरे के स्लाइस काटकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

शख्स ने अपने इस कारनामे से विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उसका यह कारनामा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। बता दें कि, वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम वॉलेस वोंग (Wallace Wong) है। जिन्हें लोग सिक्स पैक शेफ (Six Pack Chef) के नाम से भी जानते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने वॉलेस वोंग का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि वॉलेस ने सिर्फ 30 सेकंड में आंखों पर पट्टी बांधकर 166 खीरे के स्लाइस काटकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यह कारनामा उन्होंने इटली के मशहूर शो लो शो देई रेकॉर्ड (Lo Show Dei Record) में साल 2023 में किया था।

End of Feed