Viral Video: जब लड़के के साथ 'चील' ने खेला बैडमिंटन का मैच, नजारा देख हैरान हो गए यूजर्स

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले लड़का और लड़की दोनों शटलकॉक को आसमान में उछालते हैं और फिर उसके बाद चील तेजी से आती है और शटलकॉक को अपने पंजों से पकड़ लेती है।

Viral Video: आपने भी बचपन से अब तक कभी न कभी बैडमिंटन तो खेला ही होगा। दअरसल, ये खेल बच्‍चों से लेकर बड़ों सभी का पसंदीदा गेम है। सर्दियों में आपने गली-मोहल्‍लों की धूप में ये खेल खेलते बहुत से लोगों को देखा होगा। ये खेल ऐसा है कि इसे खेलने के लिए जरूरी नहीं कि पार्क में या किसी मैदानी इलाके में जाया जाए। बल्कि घर के आंगन से घर बाहर गली तक हर जगह इस खेल को खेला जा सकता है। इस खेल के लिए जरूरी है, बैडमिंटन कोर्ट जिसका सेट-अप बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। खासकर तब जब लक्ष्य अपने प्रतिद्वंद्वी ईगल यानी चील से अधिक स्कोर करना है। जी हां, आपने सही पढ़ा, दरअसल, बीते कुछ दिनों से एक चील घर में मौजूद लड़के और लड़की के साथ बैडमिंटन खेलने के लिए आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

​viral video, badminton match with eagle, eagle badminton match, badminton match eagle video, eagle viral video, viral news, news in hindi, hindi news

चील के साथ बैडमिंटन टूर्नामेंट।

इंस्‍टाग्राम पर छा गया वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले लड़का और लड़की दोनों शटलकॉक को आसमान में उछालते हैं और फिर उसके बाद चील तेजी से आती है और शटलकॉक को अपने पंजों से पकड़ लेती है। इंस्टाग्राम पर समृद्धि खत्री नामक हैंडल से शेयर किए गए वीडियो को अब तक खूब लाइक मिल चुके हैं। सोशल म‍ीडिया पर यूजर्स को ये वीडियो काफी ज्‍यादा पसंद आ रहा है, इसको देखने के हर यूजर्स चौंक कर प्रतिक्रिया दे रहा है।

End of Feed