Viral Video: शख्स ने चलाई नदी पर गाड़ी, फिर हुआ कुछ ऐसा, देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 8, 2023, 04:12 PM IST

एक शख्स तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर आता है और फिर तालाब के ऊपर से निकाल देता है। उड़ाकर नहीं ले जाता है बल्कि पानी पर चलाकर ले जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। देखिए ये शानदार वीडियो...

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने चलाई तेज रफ्तार में गाड़ी
  • तालाब पर चलाते हुए पार करा दी गाड़ी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Car Driving on River Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग न जाने क्या- क्या करते हैं? कोई बाइक स्टंट करता है तो कोई कार स्टंट तो कोई हाई जंपिंग। यह वीडियो (Viral Video) भी कुछ इसी तरह है, जिसमें कार स्टंट तो है लेकिन सड़क पर नहीं बल्कि पानी पर किया गया है। पानी पर किए गए स्टंट का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

Car Driving on River Video Viral

शख्स ने पानी पर चलाई गाड़ी (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'pyscho_cars')

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक आदमी काफी तेज स्पीड में गाड़ी लेकर आता है और फिर एक तालाब के ऊपर से गाड़ी गुजार देता है। पानी के ऊपर गाड़ी चलाते हुए शख्स का यह मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे और आप इस वीडियो (Trending Video) को देखते ही रह जाएंगे और बार-बार देखेंगे। यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

End of Feed