Video: भीड़ में गांधी जी बनकर खड़ा रहा बच्चा, सबने किया नजरअंदाज लेकिन इस लड़की ने पहचान लिया असली दर्द

सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग भावुक हो गए। वीडियो को लोग खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

जब भी हम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं तो वहां हम बहुत कुछ देखते हैं लेकिन हमारी नजरें अक्सर कई चीजों को नजरअंदाज कर देती हैं। कुछ चीजों को लोग देखते हैं मगर उसे महसूस नहीं कर पाते और वे उस पर एक नजर फेरकर अपना रास्ता नापने लगते हैं। मगर कुछ लोगों की नजरें किसी खास चीज पर अटक जाती हैं और उन्हें उस स्थिति पर सोचने के लिए मजबूर कर देती हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग भावुक होने के साथ-साथ सोच में भी पड़ गए।

viral video of a girl shared her food with a kid who spent his day standing like mahatma gandhi on a busy road

बच्चे के साथ अपना खाना शेयर करती छोटी लड़की (Instagram/@timesnow_trending)

ये भी पढ़ें:

बच्चे के साथ अपना खाना शेयर करते दिखी लड़की

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बच्चा महात्मा गांधी बनकर सड़क किनारे खड़ा बिल्कुल स्थिर और शांत खड़ा नजर आ रहा है। वह सड़की किनारे किसी मूर्ति की तरह चुपचाप खड़ा है। उसका पूरा शरीर सिल्वर कलर से पूरी तरह पेंट किया हुआ है। उसके एक हाथ में किताब तो दूसरे हाथ में लाठी है। आप देख सकते हैं कि उस राह से कई लोग आते-जाते दिख रहे हैं। मगर किसी ने भी उस बच्चे पर ध्यान नहीं दिया। लोग अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त नजर आ रहे हैं कि किसी का भी ध्यान उस बच्चे पर नहीं जा रहा है लेकिन तभी एक छोटी सी लड़की उस बच्चे के पास आती है और वहां रुकती है। वह उस बच्चे को ध्यान से देखती है और समझ जाती है कि बच्चा भूखा है। वह बिना ज्यादा सोचे-समझे अपने हाथ में लिए ब्रेड के टुकड़े को उसकी तरफ बढ़ा देती है और अपना खाना उसके साथ बांटकर खाने लगती है।

End of Feed