Money Raining on Highway: जब अचानक हाईवे पर नोट बरसने लगे तो लोगों का हैरान होना लाजिमी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाईवे पर नोट बरसते नजर आ रहे हैं। वहीं, जब नोट बरसे तो हाईवे पर आने-जाने वाली गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई। सबसे हैरान करने वाला नजारा देखने को तब मिला जब पुलिसकर्मी दौड़-दौड़कर नोट उठाने लगे। यह नजारा सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। हालांकि, मामले की सच्चाई कुछ और है।
पैसों की बारिश
लुटेरों ने हाईवे पर फेंका पैसों से भरा बैग
दरअसल, चिली में लुटेरों ने खूब सारा पैसा लूटा और भागने लगे। जब पुलिस की टीम इन लुटेरों के पीछे पड़ गई तो लुटेरों ने हाईवे पर पैसों से भरा बैग फेंक दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लुटेरों ने सड़क पर नोटों से भरा बैग उछाला, जिसमें से नोट ही नोट उड़ने लगे। इसके बाद पुलिस टीम को अपनी गाड़ी रोककर नोटों को इकट्ठा करना पड़ा। वीडियो में यह नजारा देखने पर ऐसा लग रहा है कि हाईवे पर नोटों की बारिश हो गई और पुलिस आकर नोटोंं को उठा रही है। बता दें कि लुटेरों ने कथित तौर पर एक गैम्बलिंग हॉल को लूटा था। देखें वीडियो-
A shop burglary ended in a car chase and money being showered onto a highway in Chile.According to local media, t… t.co/U3yJZGnw2G
— ANI (@ANI) Oct 22, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि लुटेरे आगे-आगे भार रहे थे वहीं पुलिस उनका कार से पीछा कर रही थी। यह घटना चिली के पुडाहुएल शहर की है। दरअसल, लुटेरों को लगा था कि वह पैसे से भरा एक बैग हाईवे पर फेंक देंगे तो पुलिस से उन्हें छुटकारा मिल जाएगा। हालांकि, अपनी नोट लुटाने की रणनीति के बावजूद भी 6 संदिग्ध पुलिस की नजरों से दूर नहीं हो सके। उन्हें पुलिस ने चिली के सैंटियागो शहर से गिरफ्तार कर लिया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसे ट्विटर पर कई अकाउंट से सोशल मीडिया से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि लुटेरों ने पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए बैग का जिप खोलकर सड़क पर फेंका था। लुटेरों ने 10 मिलियन चिली पेसोस यानी लगभग 10,300 डॉलर चोरी किया था।
