अजब: मेकअप में सामने आई मां तो बच्चा ही पहचान नहींं पाया, जोर-जोर से लगा चिल्लाने, देखें मजेदार Video

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 2, 2023, 08:05 AM IST

Funny Video: एक महिला मेकअप करवा कर तैयार होती है। इसके बाद वह अपने बच्चे के पास जाती है। मेकअप के बाद मां अपने बेटे के पास गई, तो बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे को लगा कि वह उसकी मां नहीं कोई और है। वह बार-बार कहता रहा कि तुम मेरी मां नहीं हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेकअप ने बदल दिया चेहरा
  • मांं को पहचान नहीं पाया बच्चा
  • जोर-जोर से रोता रहा बच्चा

Funny Video: आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, आपने शायद ही इससे फनी वीडियो कभी देखा होगा। मां और बेटे का रिश्ता बहुत खास होता है। बेटा अपनी मां को देखकर उनके पास दौड़कर आ जाता है। दूसरी तरफ इस वीडियो में जो देखने को मिला, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, इस वीडियो में एक मां मेकअप में नजर आ रही है। मां को मेकअप में देखकर खुद उनका बच्चा ही उन्हें पहचान न सका। इसके बाद बहुत ही फनी मोमेंट क्रिएट हो गया।

child

मेकअप में मां को पहचान नहीं पाया बच्चा (इंस्टाग्राम)

नहीं देखा होगा इतना फनी वीडियो

कहते हैं कि मेकअप से इंसान का चेहरा खूबसूरत हो जाता है, लेकिन इस वीडियो में तो मेकअप के बाद महिला की शक्ल ही बदल गई। मेकअप के बाद मां अपने बेटे के पास गई, तो बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे को लगा कि वह उसकी मां नहीं कोई और है। यहां तक कि मां बार-बार उससे बोलती रही कि वही उसकी मां है, लेकिन बच्चा रोता ही रहा। वह बार-बार कहता रहा कि तुम मेरी मां नहीं हो। बच्चे का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed