इसे कहते हैं तलब...देखिए किस तरह बीयर गटक रहा है बंदर, नजारा देख दंग रह गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 10:34 AM IST

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आराम से बीयर गटक रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का टशन
  • मजे लेते हुए बीयर गटक रहा था बंदर
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Monkey Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक मजेदार वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Viral Video) में एक बंदर मजे से बीयर गटक रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

बंदर का स्वभाव कैसा होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कभी किसी का सामान लेकर फरा हो जाता है, तो कभी खाने-पीने की चीजें। कई बार तो बंदर झुंड में हमला करता है और लोगों को काफी परेशान करता रहता है। सोशल मीडिया पर बंदरों के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह बंदर मजे लेते हुए बीयर पीने का आनंद उठा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहां एक बंदर तलब लगने पर जबरन लोगों से शराब की बोतलें छीन लेता है। कई बार तो ठेके के आस-पास भी बंदर जमकर बवाल काटता है। अब किसी ने इस मामले को कैमरे में कैद कर दिया और वीडियो (Monkey Funny Video) को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

End of Feed