Shocking Video: तेंदुए को शेर और चीता की तरह ही जंगल का खूंखार शिकारी माना जाता है। जब वह अपने पर आता है तो शिकार को चीर-फाड़कर रख देता है। शेर और चीते की तरह ही तेंदुआ भी जंगल की दुनिया में राज करता है। हालांकि, कई बार जंगल के खूंखार शिकारियों को भी मुंह की खानी पड़ती है। हैरानी तब होती है जब सामने वाला बहुत ही कमजोर और छोटा जानवर हो। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।
मॉनिटर लिजर्ड और तेंदुए की लड़ाई (फोटो साभार- एक्स)
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे
वायरल वीडियो एक मॉनिटर लिजर्ड और एक तेंदुए की लड़ाई का है। आप सोच रहे होंगे कि तेंदुए के सामने मॉनिटर लिजर्ड की क्या औकात! हालांकि, इस वीडियो में मॉनिटर लिजर्ड उस ताकतवर तेंदुए पर भारी पड़ रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि मॉनिटर लिजर्ड मात्र अपनी पूंछ से तेंदुए की हालत खराब कर देता है। जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। देखें वीडियो-
वीडियो में देख पाएंगे कि एक मॉनिटर लिजर्ड को जंगल में देखकर एक तेंदुआ भागा-भागा आता है। दरअसल, वह उसका शिकार करने के लिए उसके पास आता है। लेकिन अगले ही पल मॉनिटर लिजर्ड अपनी पूंछ से तेंदुए को ऐसे मारता है कि वह सकपका जाता है। आप देख पाएंगे कि पहले वार के बाद तेंदुआ थोड़ा पीछे हटता है। इसके बाद वह इस ताक में लगा रहता है कि मॉनिटर लिजर्ड का ध्यान कब भटके और वह उसका शिकार करे। हालांकि उसे दोबारा मौका नहीं मिल पाता है और मॉनिटर लिजर्ड उसे हर बार मजा चखाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो @AmazingSights नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
