Viral Video Today: डॉगी को जबरन ट्रेन में चढ़ाने लगा शख्स, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 2, 2025, 02:36 PM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में देखेंगे शख्स डॉगी को जबरन ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश करता है। मगर उसकी खतरनाक कोशिश में डॉगी ट्रेन के नीचे आ गया। फ्रेम में फिर जो दिखा हैरान हो जाएंगे।

Viral Video Today: एक हैरान करने वाली घटना ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है। इसमें एक शख्स अपने पालतू कुत्ते को जबरन चलती ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। मगर इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह घटना मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई जब एक व्यक्ति राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने की कोशिश करता है। मगर इस जल्दबाजी में उसका डॉगी पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच में आ गया। जिसके बाद जो कुछ दिखा यकीन करना मुश्किल होगा।

Viral Video Today

रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो में देखेंगे शख्स डॉगी को जबरन ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश करता है। (Photo/Twitter)

पटरी पर गिरा डॉगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हुई इस घटना की साफ देखा जा सकता है कि नीली टी-शर्ट और जींस पहने एक शख्स चलती ट्रेन के दरवाजे को पकड़कर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। मगर उसका कुत्ता प्लेटफॉर्म पर घिसट रहा है। कुछ ही पलों में कुत्ता संतुलन खो बैठता है और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिर जाता है। यह दृश्य इतना भयावह है कि इसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।

End of Feed