Video: नीचे घात लगाकर बैठा था बाघ, पेड़ पर 4 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा युवक, फिर हुआ ऐसा

Viral Video: आपको पेड़ की ऊंचाई पर एक शख्स लटका हुआ नजर आएगा। इस शख्स ने ही अपने कैमरे से वीडियो को रिकॉर्ड किया है। वीडियो में शख्स दावा करता नजर आ रहा है कि वह पिछले 4 घंटे तक पेड़ पर फंसा हुआ है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो यूजर्स को डरा रहा है। यह वीडियो एक जंगल से सामने आया है। जहां एक युवक अपनी जान बचाने के लिए 4 घंटे तक पेड़ के ऊपर लटका रहा। वहीं नीचे एक बाघ उसे अपना शिकार बनाने के लिए उसका इंतजार करता नजर आया। यह वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने जहां एक तरह लोगों को चौंका दिया है, वहीं कुछ लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

Viral Video (7)

बाघ से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ा शख्स (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर सोचने पर होंगे मजबूर

वायरल वीडियो में आपको पेड़ की ऊंचाई पर एक शख्स लटका हुआ नजर आएगा। इस शख्स ने ही अपने कैमरे से वीडियो को रिकॉर्ड किया है। वीडियो में शख्स दावा करता नजर आ रहा है कि वह पिछले 4 घंटे तक पेड़ पर फंसा हुआ है। शख्स वीडियो में जमीन पर घात लगाए बैठे एक बाघ को भी दिखाता है। शख्स वीडियो में बता रहा है कि नीचे मलायन टाइगर घूम रहा है और वह जान बचाने के लिए ऊंचे पेड़ से लटका हुआ है। आप वीडियो में शख्स की मोटरसाइकिल भी देख सकते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed