Viral Video: इस कहते हैं जिगरा...चीते के साथ सेल्फी ले रहा था शख्स, फिर जो हुआ...

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 05:33 PM IST

Viral Video: एक शख्स की हिम्मत देखकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि वो चीते के साथ मजे लेते हुए सेल्फी ले रहा था। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • चीते के साथ मस्ती कर रहा था शख्स
  • धांसू अंदाज गाड़ी के ऊपर ली सेल्फी
  • वीडियो देखकर हैरान हुए लोग, जमकर ले रहे मजे

Selfie With Cheetah Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो(Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) काफी हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक साथ जिस अंदाज में चीते के साथ सेल्फी ले रहा था, उसे देखकर यही कहेंगे क्या जिगरा है? हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी हैं और इसे काफी खतरनाक भी बता रहे हैं।

Selfie

चीते के साथ सेल्फी

आमतौर पर लोग खतरनाक जानवरों से दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें जानवरों के साथ मस्ती करना अच्छा लगता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने जिस अंदाज में चीते के साथ सेल्फी ली उसे देखकर एक पल के लिए आप जरूर दंग रह जाएंगे। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं कुछ लोग जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। वहीं, सामने से एक चीता आ रहा होता है। शख्स उसकी तस्वीर लेने लगता है। लेकिन, अगले ही पल चीता गाड़ी के ऊपर आकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद शख्स उसके पास जाकर सेल्फी लेने लगता है। देखें वीडियो...

End of Feed