Viral Video: शख्स ने अपनी कला से कर दिया हैरान, बनाई ऐसी 3D पेंटिंग, असली और नकली का फर्क भूल जाएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 06:18 PM IST

Unique 3D Painting: इस वीडियो में एक शख्स अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन करता है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह शख्स कलर और ब्रश से बहुत ही जबरदस्त थ्री डी पेंटिंग बनाता दिख रहा है। आपने इससे पहले बहुस सारे कलाकार देखे होंगे, लेकिन ऐसा कलाकार शायद ही आपने देखा होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • वीडियो में शख्स का टैलेंट देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप
  • शख्स ने लड़की की थ्री डी पेंटिंग बनाकर कर दिया हैरान

Unique 3D Painting: इस दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। हर गली-मोहल्ले और बाजार में ऐसे-ऐसे टैलेंटेड लोग मिल जाएंगे, जिनका हुनर देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन करता है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह शख्स कलर और ब्रश से बहुत ही जबरदस्त थ्री डी पेंटिंग बनाता दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे।

art

थ्री डी पेंटिंग

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह टैलेंटेड शख्स इतनी रियलिस्टिक थ्री डी पेंटिंग तैयार करता है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। आपने इससे पहले बहुस सारे कलाकार देखे होंगे, लेकिन ऐसा कलाकार शायद ही आपने देखा होगा। इस कलाकार की हाथ में वाकई में जादू दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स गार्डन में थ्री डी पेंटिंग तैयार करता है। पहले गार्डन में एक लड़की दिखती है। यह शख्स इसी लड़की की थ्री डी पेंटिंग बनाता है। जब पेंटिंग बनकर तैयार हो जाती है तो आप फर्क ही नहीं कर पाएंगे कि असली लड़की और रंगों से तैयार लड़की कौन सी है। देखें वीडियो-

End of Feed