Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगो अचंभित हो रहे हैं। यह वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है, जिसने एक नहीं बल्कि तीन-तीन महिलाओं से शादी रचाई है। सबसे अनोखी बात यह है कि शख्स अपनी तीनों बीवियों का सोशल मीडिया यूजर्स से परिचय करवाता नजर आ रहा है। दरअसल, शख्स बेहद ही मजेदार और अनोखे अंदाज में अपनी बीवियों का सोशल मीडिया पर परिचय करवा रहा है। इसके बाद शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
तीन महिलाओं से शादी (फोटो साभार- एक्स)
शख्स ने तीन महिलाओं से कर ली शादी
वायरल हो रहे वीडियो में आपको टोपी लगाया हुआ एक शख्स दिखाई दे रहा होगा। इस शख्स के पीछे तीन महिलाएं खड़ी हुई हैं। आप देख सकते हैं कि तीनों महिलाएं सजी-धजी हैं। तीनों महिलाएं उस शख्स के साथ खुश नजर आ रही हैं। इसके बाद शख्स उन तीनों महिलाओं का परिचय करवाते हुए यूजर्स को बता रहा है कि वो सभी उसकी पत्नियां हैं। इस दौरान तीनों महिलाएं भी शख्स की बात को मना नहीं करती हैं और हंसते हुए उसकी बात पर सहमति जताती हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में शख्स पहली महिला को दिखाते हुए कहता है कि, 'पहले इनसे शादी किए।' वहीं, दूसरी महिला को दिखाकर शख्स बोलता है, 'फिर इनसे शादी किए।' इसके बाद वह तीसरी महिला को दिखाकर कहता है, 'इसके साथ पकड़कर शादी करा दी गई, पहले इसको बुलाकर इसके मां-बाप बोले कि लड़का कुंवारा हैं और फिर पकड़कर ब्याह करा दिया गया। बाद में उनको पता चला कि इसका पहले से ही दो हुआ है।' इसके बाद तीनों महिलाएं हंसने लगती हैं। वीडियो को @VishalMalvi_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
