सुई में धागा डालने का अनोखा तरीका देखकर यूजर्स भी हैरान, वायरल हो रहा ये Video

Viral Video: वीडियो को देखकर कई लोग सोच में भी पड़ गए। उन्‍होंने कहा कि, 'मैंने इसके बारे में क्यों नहीं सोचा ?' इस विधि के लिए किसी महंगे उपकरण या गैजेट की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि इसमें आश्चर्यजनक रूप से साधारण रोजमर्रा की वस्तु का उपयोग किया जाता है।

Viral Video: दैन‍िक जीवन में काम आने वाली कई काम की चीजों से जुड़े वीडियो आपने देखे होंगे। कुछ वीडियो तो लोगों के काम भी आ जाते हैं मगर कई में निराशा हाथ लगती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुई में धागा डालने का हैक बताया जा रहा है। जिन लोगों की दृष्टि कमजोर होती है उन्‍हें इस काम को करने में काफी दिक्‍कतें आती हैं। खासकर बुजुर्ग लोगों को सुई में धागा डालने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने सकरात्‍मक प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

सुई में धागा डालने का वीडियो वायरल।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @reenachauhan837 अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों धागा डालने की एक अनोखी तकनीक को ट्राई किया। वीडियो को देखकर कई लोग सोच में भी पड़ गए। उन्‍होंने कहा कि, 'मैंने इसके बारे में क्यों नहीं सोचा ?' इस विधि के लिए किसी महंगे उपकरण या गैजेट की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि इसमें आश्चर्यजनक रूप से साधारण रोजमर्रा की वस्तु का उपयोग किया जाता है।

End of Feed