वाह रे दिलेरी! मरियल से शख्स ने डंडा लेकर शेर को खदेड़ा, VIDEO में देखें फिर जंगल के राजा ने क्या किया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 15, 2022, 01:41 PM IST

Man Attacks Lion Video: आप देख सकेंगे कि एक मरियल सा शख्स जंगल में एक शेर को ऐसे मजा चखाता है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। यह शख्स मात्र एक डंडे से शेर को जंगल में खदेड़ देता है। वीडियो वाकई में हैरान करने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा इतना डरपोक शेर
  • मात्र डंडे से डर जाता है जंगल का राजा
  • जंगल के राजा का शॉकिंग वीडियो वायरल

Man Attacks Lion Video: शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है। जंगल में शेर के सामने बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत पतली हो जाती है।

lion

शेर का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

क्या हाथी, क्या जिराफ, क्या गैंडा.. शेर के सामने सबकी हालत खराब हो जाती है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो एक शख्स और एक शेर से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि एक मरियल सा शख्स जंगल में एक शेर को ऐसे मजा चखाता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

End of Feed