गरीबी नहीं, हुनर बोला! सड़क पर ड्राई फ्रूट बेचने वाली बच्ची ने फर्राटेदार बोली अंग्रेजी, सुनने वाले रह गए दंग!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची बीच सड़क पर ड्राई फ्रूट बेचते हुए फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हुई दिखाई दे रही है। बच्ची से जब शख्स ने पूछा कि आपको कितनी भाषाएं आती हैं, उसने मुस्कुराते हुए जवाब दिया छह भाषाएं। यह वीडियो खूब देखा जा रहा है।

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का उपयोग करता है। आपके पास भी अगर टच फोन है तो आप भी सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर होंगे ही। यहां पर आए दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर एक ड्राई फ्रूट बेचने वाली बच्ची फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हुई दिखाई दे रही है। बच्ची की अंग्रेजी सुनकर आपके भी चेहरे मुस्कान आ जाएगी।

little girl selling dry fruits

सड़क पर ड्राई फ्रूट बेचने वाली बच्ची ने फर्राटेदार बोली अंग्रेजी (फोटो: X/@drshareen00)

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक कार वाला आता है। जिससे बच्ची अंग्रेजी में पूछती क्या आप कुछ लेंगे। जिस पर वह कार वाला शख्स पूछता है, तु्म्हारे पास क्या है? जिसके बाद बच्ची उन तमाम ड्राई फ्रूट्स का नाम लेती है। जो उसके पास होते हैं। जिसके बाद वह शख्स एक आइटम को उठा कर उसका रेट पूछता है। जिसके बच्ची उस ड्राई फ्रूट का कीमती बताती है। फिर शख्स बच्ची से पूछता है कि आपको कितनी भाषाएं आती हैं। जिस पर बच्ची कहती है, छह। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed