Video: बिल्ली के बच्चे के लिए ऑफिस में रखा गया 'नामकरण' समारोह, क्‍यूट वीडियो पर आया यूजर्स का दिल

Viral Video: आमतौर पर आपने हिन्‍दू परिवारों में नवजात शिशु के लिए भव्‍य नामकरण समारोह देखे होंगे, लेकिन इस बार ये समारोह एक बिल्‍ली के बच्‍चे के लिए किया गया। वीडियो में कर्मचारियों को सफेद और नारंगी रंग की बिल्ली के बच्चे का आरती के साथ स्वागत करते देखा जा सकता है।

Viral Video: पशु-पक्षियों को घर में पालने और उनकी देखभाल करने का भारतीयों का ये शौक कोई नया नहीं। पालतू जीवों के संरक्षण और उनकी देखभाल के तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें बिल्‍ली के बच्‍चे के लिए ऑफिस के अंदर नामकरण समारोह आयोजित हुआ। दरअसल, पुणे के एक ब्यूटी ब्रांड ने एक प्यारे से बिल्ली के बच्चे के स्वागत के लिए हरसंभव कोशिश की। बिल्‍ली के बच्‍चे के नामकरण समारोह का ये वीडियो इंस्‍टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है।

ऑफिस में बिल्‍ली का नामकरण समारोह।

बिल्‍ली को मिला प्‍यारा सा नाम

आमतौर पर आपने हिन्‍दू परिवारों में नवजात शिशु के लिए भव्‍य नामकरण समारोह देखे होंगे, लेकिन इस बार ये समारोह एक बिल्‍ली के बच्‍चे के लिए किया गया। वीडियो में कर्मचारियों को सफेद और नारंगी रंग की बिल्ली के बच्चे का आरती के साथ स्वागत करते देखा जा सकता है। इसके बाद बिल्ली के बच्चे के माथे पर तिलक लगाया गया और उस पर गेंदे की पंखुड़ियाँ बरसाई गईं। इस पूरे कार्यक्रम के बाद बिल्ली के बच्चे का आधिकारिक नाम 'कोकाया' रखा गया। नामकरण के बाद केक काटने की रस्म हुई, जिसमें नारियल के एक कर्मचारी ने बिल्ली के बच्चे को चॉकलेट केक काटने में मदद की।

End of Feed