Viral Video: जापान में गूंजा पावर स्टार पवन सिंह का ये हिट Bhojpuri Song, झूम उठा पूरा हॉल - देखें वायरल वीडियो

Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जापान के एक ऑडिटोरियम में भोजपुरी गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ बजते ही लोग झूमने लगते हैं। गाने की धुन पर विदेशी दर्शक भी डांस करते नजर आते हैं।

Viral Dance Video: कहते हैं संगीत एक ऐसी चीज है जो भाषा और देश की सीमाओं से परे लोगों को जोड़ देता है। कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी गाने के शब्द समझ में नहीं आते, लेकिन उसकी धुन और बीट हमें पसंद आ जाती है। यही वजह है कि आजकल भारतीय गाने, खासकर भोजपुरी गाने, दुनिया के कई देशों में सुने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जापान के एक ऑडिटोरियम में भोजपुरी गाने की धुन सुनाई देती है। जैसे ही मशहूर भोजपुरी गायक Pawan Singh का (Pawan Singh video) लोकप्रिय गाना Lollipop Lagelu बजना शुरू होता है, वहां मौजूद लोग उत्साह से झूमने लगते हैं। यह नजारा देखकर साफ समझ में आता है कि संगीत सच में लोगों को जोड़ने की ताकत रखता है।

Lollipop Lagelu Song

Bhojpuri Song Viral Video: जापान में गूंजा ‘लॉलीपॉप लागेलू’ (फोटो: Instagram/indian_girlinjapan)

पूरे हॉल में दिखा खुशी और उत्साह का माहौल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जापान के एक बड़े ऑडिटोरियम में कार्यक्रम चल रहा होता है। अचानक स्पीकर पर भोजपुरी गाना बजता है और माहौल बदल जाता है। गाने की बीट सुनते ही कई लोग अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही झूमने लगते हैं। कुछ लोग उठकर डांस भी करने लगते हैं। पूरे हॉल में खुशी और उत्साह का माहौल बन जाता है। दिलचस्प बात यह है कि वहां मौजूद कई लोगों को शायद गाने की भाषा समझ में नहीं आती होगी, लेकिन इसकी धुन इतनी मजेदार है कि लोग खुद को नाचने से रोक नहीं पाते। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

संगीत किसी एक देश या भाषा तक सीमित नहीं

वीडियो में कुछ भारतीय लोग भी दिखाई देते हैं, जो इस गाने पर पूरे जोश के साथ थिरकते नजर आते हैं। उनकी खुशी देखकर वहां मौजूद दूसरे लोग भी गाने की बीट पर झूमने लगते हैं। यह वीडियो इस बात का अच्छा उदाहरण है कि संगीत किसी एक देश या भाषा तक सीमित नहीं होता। एक अच्छी धुन दुनिया के किसी भी कोने में लोगों को खुश कर सकती है और उन्हें एक साथ जोड़ सकती है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को indian_girlinjapan नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब लोग खूब देख रहे हैं। यह वायरल वीडियो आपको कैसी लगी?

End of Feed