Viral Video: भारतीय शख्स ने अमेरिका में मां को ऑफिस टूर कराया, वीडियो देखकर लोग हुए भावुक

Viral Video: अमेरिका में काम करने वाले एक भारतीय युवक ने अपनी मां को ऑफिस घुमाया और उनके साथ खास पल शेयर किए। मां ने ऑफिस कैंटीन में नाश्ता किया, कॉफी पी और बेटे की काम की दुनिया को करीब से देखा। यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर हर दिन कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इस समय भी यहां पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि अमेरिका में काम करने वाले एक भारतीय युवक की सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों लोगों का दिल जीत रही है। इस पोस्ट में उसने अपनी मां को अपने ऑफिस घुमाने का प्यारा सा अनुभव शेयर किया है। बेटे का मां के प्रति इतना आदर भाव देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं। इस युवक का नाम चंद्रन थंगराज है। उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए खास पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।

Viral Mother Son Moment

Viral Video: भारतीय शख्स ने अमेरिका में मां को ऑफिस टूर कराया, देखें वीडियो (फोटो: X/@monu_kumar22)

मां का चेहरा खुशी से चमक उठा

वीडियो में उनकी मां साड़ी पहनकर एक बड़ी और आधुनिक ऑफिस बिल्डिंग के बाहर खड़ी नजर आती हैं। चंद्रन ने कैप्शन में लिखा, “अम्मा के साथ ऑफिस टूर।” ऑफिस के अंदर जाते ही मां का चेहरा खुशी से चमक उठता है। वीडियो में दिखता है कि मां ऑफिस की कैंटीन में बैठकर नाश्ता कर रही हैं। वह कॉफी मशीन से कॉफी लेती हैं और आराम से उसका मजा लेती हैं। इसके बाद वह ऑफिस के गलियारों में घूमती हैं, चारों तरफ देखती हैं और बेटे के काम की जगह को समझने की कोशिश करती हैं।

End of Feed