Major General Video | Major General Prasanna Joshi Video: मेजर जनरल प्रसन्ना जोशी का एक वीडियो पिछले 24 घंटे से खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे एक मिनट के भीतर 25 पुल-अप मारते हुए दिख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स ने उनकी खूब तारीफ की और जज्बे को सलाम किया। मेजर जनरल जोशी की फिटनेस और वर्कआउट करने की क्षमता से कई यूजर्स ने प्रभावित होने की बात भी कही। इस वीडियो को लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस सोढ़ी ने एक्स पर शेयर किया है।
वीडियो शेयर करते हुए कर्नल जेएस सोढ़ी ने कैप्शन में लिखा, 'भारतीय सेना के मेजर जनरल प्रसन्ना जोशी की शारीरिक फिटनेस को सलाम और सम्मान। कोई आश्चर्य नहीं कि अक्टूबर 2022 में जर्मन प्रकाशन स्टेटिस्टा द्वारा भारतीय सेना को दुनिया की सबसे बेहतरीन लड़ाकू सेना का दर्जा दिया गया है। भारतीय सेना पर गर्व है। जय हिंद।' वीडियो की शुरुआत में आप मेजर जनरल जोशी को अन्य जवानों के साथ जिम में वर्कआउट करते हुए देख सकते हैं। उन्हें लगातार पुल-अप मारते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके आसपास लोग खड़े बाकी लोगा उनके लिए काउंटडाउन कर रहे हैं। वीडियो के अंत में जिम में मौजूद सभी लोग मेजर जनरल जोशी की तारीफ करते हैं।
29 जून को इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से पोस्ट को एक लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट को 4,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। शेयर पर कई कमेंट भी हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा, 'पार्क में टहलने जैसा, 25 पुशअप करने के बाद भी उन्होंने अपनी वर्दी वाली शर्ट ठीक से पहनी हुई।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'बिल्कुल सुंदर। असली फिटनेस ऐसी ही होती है। असली नायकों को सलाम।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'बहुत बढ़िया। जो लोग सबसे कठिन समय और परिस्थितियों में साहस दिखाते हैं उनके चेहरे पर सबसे बड़ी मुस्कान और जोश होता है। उन्हें और भारतीय सेना को बधाई।' चौथे यूजर ने बताया कि, 'एक मेजर जनरल के लिए 25 पुल-अप सराहनीय है। हो सकता है कि उन्हें फिटनेस का नियमित शौक हो।'
