Namaz Video: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस दौरान दुनियाभर के मुसलमान रोजा रखते हैं। इसके अलावा दिनभर में पांच बार नमाज अदा करते हैं। सोशल मीडिया पर तरावीह की नमाज का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अल्जीरिया का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तरावीह की नमाज अदा करते समय एक इमाम के ऊपर अचानक बिल्ली कूदती है। इसके बाद बिल्ली इमाम के कंधे पर जाकर बैठ जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं।
नमाज पढ़ने के दौरान कूदी बिल्ली (फेसबुक)
नमाज अदा कर रहे थे इमाम
वीडियो को फेसबुक पर शेख वालिद मेहसास नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इमाम अल्जीरिया के 'बोर्डज बू अरेरिड्ज' में एक मस्जिद में तरावीह की नमाज की अगुआई कर रहे थे। वह माइक में नमाज पढ़ रहे थे, वहीं उनके पीछे बहुत सारे लोग खड़े होकर नमाज अदा कर रहे थे। इसी बीच एक बिल्ली इमाम के कंधे पर जाकर बैठ जाती है। आप देख सकते हैं कि कंधे पर बिल्ली के बैठ जाने के बाद भी इमाम बेफिक्र होकर नमाज पढ़ते रहते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आगे देख सकते हैं कि जब तक बिल्ली का मन होता है, वह इमाम के कंधे पर ही बैठी रहती है। इसके बाद वह उनके कंधे से उतरकर चली जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में इमाम आंखें बंद करके शांति से नमाज पढ़ना जारी रखते हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
