Video: बर्थडे पर मिक्सर ग्राइंडर के डिब्बे में भरकर पति ने गिफ्ट किया iPhone 17, पत्नी का बिगड़ गया मूड

Viral Video: आप देख पाएंगे कि पत्नी के ​​​जन्मदिन के मौके पर पति ने पूरे घरवालों को इकट्ठा किया है। इसके बाद वह एक बड़ा सा गिफ्ट का डिब्बा लेकर आता है। इस गिफ्ट के डिब्बे को देखकर पत्नी को समझ नहीं आता कि इसमें क्या होगा। इसके बाद पति अपनी पत्नी से गिफ्ट को गेस करने को कहता है। हालांकि, पत्नी को पहली बार में समझ नहीं आता कि इसमें क्या होगा।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों बेहद ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पति अपनी पत्नी के जन्मदिन पर कुछ ऐसा सरप्राइज देता नजर आ रहा है, जिसके बाद पत्नी की खुशी के बजाय नाराजगी देखने को मिल रही है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पति अपनी पत्नी को एक महंगा सरप्राइज देना चाहता था। इसलिए पति ने अपनी पत्नी को लेटेस्ट आईफोन 17 गिफ्ट किया। हालांकि, उसने गिफ्ट को मिक्सर ग्राइंडर के डिब्बे में पैक करके उसे सरप्राइज दिया। इसके बाद जो हुआ, देखकर आपको यकीन नहीं होगा।

Gift to Wife

पत्नी को गिफ्ट किया आईफोन (इंस्टाग्राम)

वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल

वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि पत्नी के जन्मदिन के मौके पर पति ने पूरे घरवालों को इकट्ठा किया है। इसके बाद वह एक बड़ा सा गिफ्ट का डिब्बा लेकर आता है। इस गिफ्ट के डिब्बे को देखकर पत्नी को समझ नहीं आता कि इसमें क्या होगा। इसके बाद पति अपनी पत्नी से गिफ्ट को गेस करने को कहता है। हालांकि, पत्नी को पहली बार में समझ नहीं आता कि इसमें क्या होगा। इसके बाद जैसे ही वह डिब्बे का कवर हटाती है, उसे लगता है कि इसके अंदर मिक्सर ग्राइंडर है। क्योंकि ऊपर का डिब्बा मिक्सर ग्राइंडर का ही होता है। देखें वीडियो-

End of Feed