शेर को जंगल का राजा कहा जाता है क्योंकि शेर एक ताकतवर जानवर है और जंगल में उसी का राज होता है जो ताकतवर होता है। लेकिन क्या कभी आपने शेर को जान बचाकर भागते हुए देखा है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जंगल के राजा यानी शेर को जान बचाकर भागते हुए देखा जा रहा है।
पानी के अंदर हिप्पो ने शेरों पर किया अटैक ( Source: Twitter)
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन शेर एक तालाब को पार कर रहे होते हैं तभी अचानक से हिप्पो उनपर अटैक कर देता है। हिप्पो को अपनी तरफ आता देख शेर वहां से जान बचाकर भागने लगते हैं। इसके बावजूद हिप्पो अटैक कर देता है। दो शेर तो किसी तरह जान बचाकर भाग निकलते हैं पर बेचारा एक शेर हिप्पो की चंगुल में आ जाता है। उसके जबड़े फंस जाता है। जिसके बाद शेर हिप्पो को भी झटकते हुए भागता है।
Terrifying speed! You can see why Hippo's are so dangerous! 😱 t.co/kTuuDi1UJK
— ANI (@ANI) Feb 28, 2023
वायरल हो रहे है इस वीडियो को ट्विटर पर @WowTerrifying एकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि इस वीडियो पर 68 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है भयानक रफ्तार! आप देख सकते हैं कि हिप्पो इतने खतरनाक क्यों हैं!।
