Video: नागिन डांस की शानदार सफलता के बाद पेश है गुटखा डांस, देखकर कहेंगे- वाह! गजब कर दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 28, 2023, 10:55 AM IST

Gutkha Dance Video: एक लड़के ने बड़े ही शानदार तरीके से अपने हाथ की हथेली पर रखकर गुटखा बनाया। फिर उसने इस गुटखे को मुंह में रखा और सबके बीच डांस फ्लोर पर पहुंचकर ऐसा नाचा कि गर्दा उड़ा दिया।

Gutkha Dance Video: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान लोग जमकर डीजे पर डांस करते हैं। भारत की शादियों में नागिन डांस खूब प्रचलित है। इसी बीच गुटखा डांस इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। आप भी इस डांस को देखकर कहेंगे कि वाह कमाल कर दिया। यह अजीबोगरीब डांस इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो को आप देखकर अपना सिर पीट लेंगे। इसमें एक लड़का गुटखा खाते हुए मजेदार डांस करता दिख रहा है। इस कारण सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे गुटखा डांस नाम दे दिया।

dance

गुटखा डांस (इंस्टाग्राम)

नागिन डांस के बाद गुटखा डांस

वीडियो बड़ा ही जबरदस्त है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग स्टेज के ऊपर और कुछ लोग स्टेज के नीचे झूमकर डांस कर रहे हैं। इसी बीच एक लड़का कैमरे के आगे नजर आता है। वह कुछ अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था। ध्यान से देखने पर पता चला कि वह लड़का अपनी हथेली पर गुटखा रगड़ रहा है। लड़का बड़े ही करीने से गुटखा बनाता दिख रहा है। इसके बाद वह गुटखे को अपने मुंह में रखता है और फिर सबके बीच जाकर डांस करने लगता है। लड़के जिस तरह जेब से गुटखा निकालकर डांस की स्टाइल में इसे खाता है, उसे लोग देखते रह जाते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed