Video: शादी की स्टेज पर साली के साथ सेल्फी ले रहा था दूल्हा, तभी दुल्हन को आया गुस्सा और जड़ दिया जोर का तमाचा

Viral Video: आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहना दिया है। इसके बाद फोटोशूट चल रहा होता है। फोटोशूट के दौरान दुल्हन की बहन स्टेज पर आती है और सीधा अपने जीजू के पास बैठ जाती है। इसके बाद दूल्हा अपनी साली के साथ सेल्फी लेने लगता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाला वीडियो वायरल होता है। इन दिनों शादी के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। यह वीडियो एक दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे की साली से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी साली के साथ कुछ ऐसा काम कर रहा होता है, जिससे दुल्हन जयमाला के स्टेज पर ही भड़क जाती है। इसके बाद वह सरेआम दूल्हे को थप्पड़ जड़ देती है।

End of Feed