Dulha Dulhan Video: दूल्हा-दुल्हन के लिए उनकी शादी का दिन बेहद ही खास मौका होता है। कई बार इसे स्पेशल बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन ऐसी चीजें कर जाते हैं, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होती है। आपने देखा होगा कि आजकल दूल्हा-दुल्हन शादी की स्टेज पर अलग तरह की एंट्री लेते हैं। वहींं कुछ दूल्हा-दुल्हन शादी के मौके पर स्टेज पर तरह-तरह की चीजें करते हैं। कई बार जोश-जोश में वह कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं करता है।
दूल्हे ने स्टेज पर गाया गाना (इंस्टाग्राम- singer_ayush_akela)
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच शादी के स्टेज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। इस वीडियो को लेकर इंटरनेट बंट गया है। किसी को यह वीडियो पसंद आ रहा है तो किसी को वीडियो में दूल्हे का कारनामा अच्छा नहीं लग रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि दूल्हे ने शादी की स्टेज पर ऐसा क्या कर दिया, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, दूल्हा शादी की स्टेज से ही गाना गाता नजर आ रहा है। वह रिश्तेदारों के सामने ही अपना टैलेंट दिखाना शुरू कर देता है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि वीडियो में दूल्हा अपनी शादी में स्टेज से ही गाना गा रहा है। दरअसल, जयमाला के बाद किसी ने दूल्हे के हाथ में माइक थमा दिया है। इसके बाद वह कसूर फिल्म का गाना 'जो मेरी रूह को चैन दे प्यार दे' गाना शुरू कर देता है। दूल्हा काफी अच्छा गाना गाता है। जिसके परफॉर्मेंस पर दुल्हन भी इंप्रेस हो जाती है। वीडियो को singer_ayush_akela नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
