'ये कौन सा ट्रेंड शुरू हो गया अब' दिल्ली मेट्रो में अजीबोगरीब मास्क लगाकर नजर आई लड़की ने इंटरनेट पर छेड़ी नई बहस

Viral Video: वीडियो में एक लड़की दिल्ली मेट्रो में सफर करती दिख रही है। आप देख पाएंगे कि वह मेट्रो की गेट के नजदीक खड़ी है। इस बीच उसके चेहरे पर एक अजीबोगरीब चीज दिखाई देती है। इसे देखकर ज्यादातर यात्री हैरान रह गए हैं।

Viral Video: आपने देखा होगा कि लोग अपनी स्किन केयर करने के लिए तरह-तरह के जतन अपनाते हैं। कोई अपने फेस को ग्लोइंग रखने के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेता है तो कोई घर में ही तरह-तरह से अपनी स्किन केयर करता है। हालांकि, शायद ही आपने दिल्ली मेट्रो में किसी को स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते देखा होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के बीच एक अलग ही बहस छेड़ दी है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है।

End of Feed